{"_id":"6928818e61aa412f3e054e57","slug":"dc-celebrated-birthday-simply-with-villagers-kullu-news-c-89-1-klu1001-162745-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डीसी ने सादगी से ग्रामीणों के साथ मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डीसी ने सादगी से ग्रामीणों के साथ मनाया जन्मदिन
Thu, 27 Nov 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किरण भड़ाना को पहनाई पारंपरिक लाहौली टोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जन्मदिन जैसे निजी समारोहों को आलीशान होटल या घरों की चहारदीवारी में मनाने की परंपरा को तोड़ते हुए लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने वीरवार को अपना जन्मदिन बेहद सादगी और अनोखे अंदाज में मनाया।
डीसी किरण भड़ाना मूलिंग पंचायत में ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचीं और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। गांव की महिलाओं ने अपने खर्चे पर जन्मदिन का केक लाया। जनजातीय परंपरा के अनुसार केक काटने से पहले शुभ शगुन की रस्म निभाई गई। इसके बाद महिलाओं ने फूलों से सजी पारंपरिक लाहौल टोपी पहनाकर उपायुक्त का स्वागत किया।
केक काटने के बाद डीसी ने पहला निवाला मूलिंग महिला मंडल की प्रधान डोलमा को खिलाया। उपायुक्त को अपने बीच पाकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि किसी आईएएस अधिकारी का गांव में पहुंचकर जनता के साथ जन्मदिन मनाना पहली बार हुआ है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवेदनशीलता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। केलांग वार्ड से जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि डीसी जिस गंभीरता से जनसमस्याओं को सुनती और समाधान करती हैं, उससे लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर एसपी शिवानी मेहला आदि मौजूद रहे।