{"_id":"666c37ff8cb0f91ed3083a21","slug":"data-entry-operators-should-be-appointed-devend-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124722-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा एंट्री ऑपरेटर किए जाएं नियुक्त : देवेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा एंट्री ऑपरेटर किए जाएं नियुक्त : देवेंद
विज्ञापन
तहसील कल्याण अधिकारी महासंघ ने विभागीय निदेशक से उठाई मांग
कहा, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से बढ़ा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव एवं निदेशक से मिला। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी प्रमुख मांगों को रखा। इसमें हिमाचल प्रदेश की ओर से हाल ही में शुरू की गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के विषय में चर्चा की गई।
महासंघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए एक अति महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है। इसमें प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान निधि के रूप में दिए जाएंगे। इसको लेकर सभी तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालय में महिलाओं के आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के सभी तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में केवल तीन स्वीकृत पद हैं और अधिकतर पद खाली चल रहे हैं।
कई अधिकारियों के पास अतिरिक्त कार्यभार चल रहा है। ऐसी स्थिति में हजारों की संख्या में प्राप्त होने वाले आवेदनों की रिकॉर्ड कीपिंग, छंटनी, सत्यापन आदि करना एक कठिन कार्य है। महासंघ ने कहा कि कार्यालय में पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण प्रदेश की महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान करने में बाधा उत्पन्न होती है। इसलिए प्रत्येक तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालयों में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त किया जाना चाहिए। साथ ही रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए। कहा कि महासंघ जल्द ही अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। संवाद