फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Darkness ended after three days due to restoration of 58 power transformers

Kullu News: बिजली के 58 ट्रांसफार्मरों बहाल होने से तीन दिन बाद छंटा अंधेरा

Fri, 07 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Darkness ended after three days due to restoration of 58 power transformers
मनाली के सोलंग नाला में बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए उमडी  पर्यटको की भीड़। इस दौरान पर्यटक पै
कुल्लू जिले में 17 सड़कें भी कीं बहाल, बर्फ में फंसीं तीनों बसें निकालीं
विज्ञापन

अटल टनल से जाने वाला हाईवे-305 भी छोटे वाहनों के लिए बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी के तीन दिन बाद जिले के लोगों की दुश्वारियां कम होने लगी हैं। लोक निर्माण ने कड़ी मशक्कत के बाद अवरुद्ध 20 सड़कों में से 17 को बहाल कर दिया है। ये सभी सड़कें दुर्गम ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली हैं।
बिजली बोर्ड ने भी मनाली से बंजार तक बंद 58 विद्युत ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर दिया है। इससे क्षेत्र में अंधेरा छंट गया है। करीब तीन दिन तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा था।
विज्ञापन

बंजार घाटी की बंजार-गाड़ागुशैणी-छतरी सड़क बहाल हो गई है। बर्फ में फंसीं निगम की तीनों बसें भी निकाल ली हैं। लोक निर्माण विभाग ने सबसे अधिक मनाली की 13, बंजार की दो और कुल्लू और आनी-निरमंड की एक-एक सड़क को खोला। आनी-निरमंड की तीन सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है। आम लोगों के आवागमन की जीवन रेखा कही जाने वाली सड़कों के बहाल होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अटल टनल रोहतांग से गुजरने वाला हाईवे-305 भी सीमा सड़क संगठन ने शुक्रवार को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। काफी संख्या में सैलानी बर्फ का दीदार करने के लिए अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। भाग सिंह, प्रताप सिंह, पंकज ठाकुर, सुरेश कुमार और रोहित ने कहा कि बर्फबारी के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मीलों पैदल चलकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने कहा कि जिले में अधिकतर सड़कों और बिजली ट्रांसफार्मरों को रिस्टोर कर दिया है। उन्होंने फिसलन और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए सैलानियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed