{"_id":"66b11863f42bb17c0603bf8e","slug":"dark-baron-gala-apples-get-good-prices-gardeners-happy-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128192-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डार्क बैरन गाला सेब के उम्दा मिले दाम, बागवान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डार्क बैरन गाला सेब के उम्दा मिले दाम, बागवान खुश
विज्ञापन
कुल्लू के बंदरोल सब्जी मंडी में पहुंची गाला वैरायटी की बोली में खरीदारी करते व्यापारी।
खराहल (कुल्लू)। जिले की मंडियों में डार्क बैरन गाला सेब को बेहतर दाम मिले हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में सोमवार को दस किलोग्राम का गिफ्ट पैक 2011 रुपये में बिका है। बेहतर दाम मिलने से बागवान भी खुश हैं। पिछले साल सेब को 190 रुपये प्रतिकिलो दाम मिले थे।
अभी जिले में गाला सेब की विभिन्न किस्मों की करीब 50 फीसदी फसल का तुड़ान होना बाकी है। जिले में डार्क बैरन किस्म का गाला सेब मंडियों में आना शुरू हो गया है। स्थानीय मंडियों में सेब के उम्दा दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी बंदरोल में यह सेब प्रति दस किलो का बाक्स 2,011 रुपये के हिसाब से बिका है। सेब को उपभोक्ता और खरीदार हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
पिछले कुछ सालों से गाला सेब मंडियों में सरताज बना हुआ है। इस किस्म को उपभोक्ता से लेकर लादानी काफी पसंद कर रहे हैं। गाला सेब उत्पादक टिकम राम, मुनीष, अनिश, चुनी लाल और प्रताप पठानिया ने कहा कि सूखे की वजह से इस बार नुकसान हुआ है, लेकिन सेब के उम्दा दाम मिलने से इसकी भरपाई हो रही है। कहा कि बागवानों को दिल्ली का रेट लोकल मंडियों में मिल रहा है।
विज्ञापन
बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि उनकी दुकान में सोमवार को गाला के दस किलोग्राम का बॉक्स 2,011 रुपये में बिका है। जरामाइन सेब के बागवानों को 150 रुपये प्रति किलोग्राम दाम मिले हैं।
...
न भेजें कच्चा माल, गुणवत्ता पर दें ध्यान
बागवानों को गाला सेब की उम्दा कीमत मिल रही है। बागवान रंग, आकार तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कच्चा माल देखा-देखी में मंडी में न भेजें। इससे मार्केट पर नकारात्मक असर पड़ता है और दाम भी स्थिर नहीं रह पाते।
-महेंद्र उपाध्याय, अध्यक्ष, फलोत्पादक मंडल कुल्लू