फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Darcha-Sumdo becomes new snow point for tourists

Kullu News: पर्यटकों के लिए नए स्नो प्वाइंट बने दारचा-सुमदो

Wed, 14 Jan 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 Jan 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Darcha-Sumdo becomes new snow point for tourists
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की ग्राम पंचायत कोकसर में डेढ़ माह तक पर्यटन कारोबार बंद रहने से अब सैलानी अटल टनल रोहतांग में ही मस्ती कर सकेंगे। इसके अलावा लाहौल के अंतिम गांव दारचा व सुमदो में बर्फ के दीदार कर पाएंगे। डिंफुक, रामथंग और कोकसर गांव में किसी तरह की पर्यटन गतिविधियां नहीं हो सकेंगी। इस दौरान घाटी में हालड़ा, ड्रोन और पूणा उत्सव की धूम रहेगी।
विज्ञापन

ऐसे में पर्यटक अटल टनल रोहतांग, दारचा व सुमदो का सैर सपाटा करेंगे। मंगलवार को सुमदो में सैकड़ों पर्यटक वाहन पहुंचे। स्थानीय निवासी दोरजे, तंजिन, हिशे और रिगजिन ने बताया कि तोद घाटी में पर्यटक इन दिनों भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। कोकसर में बंद हुई पर्यटन गतिविधियां के बाद दारचा, सुमदो में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। जिला परिषद सदस्य निर्मला ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं पर अमल करते हुए कोकसर पंचायत के तमाम पर्यटन कारोबारियों ने निर्णय लिया है। पूर्व समिति सदस्य सुनील कुमार ने बताया कि देव कारज के दौरान क्षेत्रों में भीड़ और शोर के चलते प्रतिबंध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed