{"_id":"6457dc3c43dd7dd87e060e08","slug":"darcha-shinkula-zanskar-road-closed-again-due-to-snowfall-kullu-news-c-19-1-145287-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी से दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क फिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी से दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क फिर बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। शिंकुला दर्रा बहाल होकर करीब डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन सुचारू यातायात के लिए मौसम भी लगातार अडंगा बन रहा है। शनिवार देर शाम को हुई बर्फबारी के बाद से शिंकुला दर्रा से रविवार को वाहनों की आवाजाही बंद रही।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने घाटी आने वाले पर्यटकों से अपील की है खराब मौसम के चलते दूरदराज और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। उन्होंने सभी होटल व होम स्टे संचालकों से पर्यटकों का ख्याल रखने को कहा। उधर, पांगी और किलाड़ सड़क पर शनिवार रात्रि तिंदी से करीब छह किमी आगे श्योर की तरफ से भूस्खलन से बंद हो गया था और दोनों तरफ से घंटों तक वाहन फंसे रहे। बाद में बीआरओ ने सड़क से मलबा हटाकर बहाल किया है। सीमा सड़क संगठन (94) के कैप्टन अर्जुन मलिक ने मार्ग बहाल किए जाने की पुष्टि की है।
लाहौल घाटी में रविवार को भी मौसम खराब रहा और ऊंची चोटियों में फाहे गिर। बर्फबारी से तापमान मेंं भारी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से रही और बड़ी संख्या में सैलानी टनल के नोर्थ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू पहुंचे और ताजा बर्फ के फाहों का आनंद उठाया।