फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Darcha Sarchu road restored for light vehicles

Kullu News: दारचा सरचू सड़क हल्के वाहनों के लिए बहाल

Thu, 14 May 2026 04:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:50 AM IST
विज्ञापन
Darcha Sarchu road restored for light vehicles
मौसम के अनुसार होगी वाहनों को आवाजाही : डीसी
विज्ञापन

पांच माह बाद सामरिक मार्ग से दौड़ेंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। करीब पांच माह के इंतजार के बाद दारचा-सरचू सड़क को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने और सड़क बहाली का कार्य पूरा किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मार्ग को बहाल करने का निर्णय लिया। हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि सड़क पर यातायात पूरी तरह मौसम और सड़क की वास्तविक स्थिति पर निर्भर करेगा।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 और 34 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगली सूचना तक केवल हल्के वाहनों को ही इस मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार दारचा-सरचू मार्ग पर कई जगह मौसम तेजी से बदल रहा है। इसके चलते सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पर्यटकों, वाहन चालकों और आम लोगों से यात्रा शुरू करने से पहले जिला प्रशासन की और से जारी दैनिक एडवाइजरी और मौसम संबंधी अपडेट देखने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम अथवा सड़क की स्थिति बिगड़ने पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका भी जा सकता है। गौरतलब है कि दारचा-सरचू मार्ग खुलने से मनाली–लेह मार्ग पर आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है और पर्यटन सीजन को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed