{"_id":"69fccbd26de31720680f356f","slug":"damothi-granho-pedcha-bus-service-restored-after-ten-months-kullu-news-c-89-1-klu1001-175754-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दस महीने के बाद दमोठी-ग्रांहो-पेड़चा बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दस महीने के बाद दमोठी-ग्रांहो-पेड़चा बस सेवा बहाल
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की दमोठी-ग्रांहो-पेड़चा सड़क पर करीब दस माह बाद बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। लंबे समय से बसें बंद रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बस सेवा बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बस सेवा बंद होने के दौरान लोगों को महंगे किराये पर टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा था। इसका सबसे अधिक असर ग्राम पंचायत बलागाड़, शिकारी घाट, खाबल और मोहनी के विद्यार्थियों तथा नौकरीपेशा लोगों पर पड़ा। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग उठाई थी।
ग्राम पंचायत शिकारी घाट के पूर्व उपप्रधान ततरसेम दुगल (संजू ) ने बताया कि सड़क की खराब हालत को लेकर लोक निर्माण विभाग से लगातार आग्रह किया गया। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता बंजार से भी मिला था। इसके बाद विभागीय टीम ने सड़क का निरीक्षण किया और एक सप्ताह के भीतर चेथर तक सड़क को बस योग्य बनाने का आश्वासन दिया था। लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि चेथर तक सड़क को बसों की आवाजाही के लिए दुरुस्त कर दिया गया है। संवाद