{"_id":"60a933e58ebc3ea70655ac9d","slug":"damage-to-nodular-fruits-due-to-walking-kullu-news-sml371161372","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ चलने से गुठलीदार फलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ चलने से गुठलीदार फलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू में शनिवार शाम को अंधड़ चला। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक अंधड़ चलने से प्लम, खुमानी, नाशपाती और सेब का भारी नुकसान हुआ है। जिले की खराहल, मणिकर्ण घाटी, लगघाटी में तेज हवा के चलने से प्लम, नाशपाती और सेब के फल जमीन पर गिर गए।
सीजन से पहले आंधी ने बागवानों को क्षति पहुंचाई है। हालांकि सेब को नुकसान कम हुआ है। जिले के सेउबाग में नाशपाती का एक पेड़ ही उखड़ गया है। जिले के काईस, सेउबाग, गाहर, पूईद, घराकड़, माहिश, पेच्छा, बंदल, महाराजा वैली में भी फलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि शनिवार को शाम चार बजे से तेज हवा चलने के कारण सेउबाग में एक बागवान का नाशपाती का पेड़ टूट गया है। इससे पेड़ पर लगे फल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फसल को करीब 15 फीसदी क्षति हुई है। खराहल घाटी के माहिश के महेश शर्मा, घराकड़ के महेंद्र ठाकुर, छारगड़ी के गोपाल राणा, थरमाण के रोशन लाल, ज्ञान ठाकुर, पूईद के युवराज ठाकुर, काईस के प्रताप पठानिया ने कहा कि शनिवार शाम को तेज हवा चलने के कारण बागवानी को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा की वजह से बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पिछले दो दिनों से भारी अलर्ट के बावजूद कुल्लू में बारिश नहीं हुई। लेकिन शनिवार को एकाएक आंधी चलने से फलों को क्षति हुई हैं।