फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CSC will run 87 cooperative societies in Kullu

Kullu News: कुल्लू में 87 सहकारी समितियां चलाएंगी सीएससी

Thu, 15 Feb 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
CSC will run 87 cooperative societies in Kullu
कुल्लू। जिले में 87 सहकारी समितियां अब कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाएंगी। समितियों को डिजिटल भारत मिशन के तहत केेंद्र सरकार और सहकारिता मंत्रालय से स्वीकृति मिली है। जिले में चल रही 121 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में सहकारिता विभाग ने 87 का पंजीकरण सीएससी के लिए करवाया था।
विज्ञापन

इन समितियों को अब अपने संबंधित क्षेत्र में कार्य करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। समितियों को अब उपकरणों का इंतजार है। उपकरण मुहैया होते ही सीएससी की सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक छत के नीचे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ घरद्वार के समीप मिलेगा। जनता को अब सरकारी कामकाज निपटाने के लिए शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घरद्वार के समीप ही जनता को सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के निरीक्षक राजेश ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सहकारिता मंत्रालय की ओर से नियम तैयार किए गए हैं। इनके जरिए सहकारी समितियों को आर्थिक तौर पर सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 87 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में सीएससी की सुविधा मिलेगी। इसकी सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और समितियों को जल्द उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed