{"_id":"682618280d49e7b8e20c1c58","slug":"crowds-gathered-to-see-the-tradition-of-dev-milan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147633-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देव मिलन की परंपरा देखने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देव मिलन की परंपरा देखने के लिए उमड़ी भीड़
Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
मनाली के ढूगंरी मेले में विराजमान माता हिडिंबा और घटोतकच्छ।-संवाद
पारंपरिक परिधानों में मेला मैदान में डाली कुल्लवी नाटी बनी आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिडिंबा मंदिर ढूंगरी में माता हिडिंबा के जन्मदिवस पर आयोजित ढूंगरी मेले के दूसरे दिन देव मिलन की परंपरा निभाई गई।इसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में मेला मैदान में सामूहिक रूप से नाटी डाली।
भव्य देव मिलन के साथ ही गत बुधवार को ऐतिहासिक ढूंगरी मेला शुरू हो गया था। कुल्लू राजवंश की दादी एवं घाटी की आराध्य देवी माता हिडिंबा की जयंती पर होने वाले मेले में 16 मई को घाटी के 15 से अधिक देवी-देवता शिरकत करेंगे। वीरवार को दूसरे दिन माता हिडिंबा, मनु ऋषि, शंख नारायण, सियाली महादेव, कार्तिक स्वामी ढूंगरी पहुंचे। देवी-देवताओं का भव्य मिलन देखने के लिए मेला मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
माता हिडिंबा से मिलने के लिए करीब 100 किमी दूर बंजार के सिधवां गांव से वीर घटोत्कच भी ढूंगरी पहुंचे हैं। उधर, 16 मई को ढूंगरी में बड़ा मेला होगा। 17 और 18 को ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल में मेला मनाया जाएगा। माता हिडिंबा और मनु ऋषि के कारदार रमन शर्मा और रघुवीर नेगी ने बताया कि वीरवार को देवमिलन की परंपरा निभाई जाएगी।
विज्ञापन
--