फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowd of devotees gathered to see the Gods and Goddesses

Kullu News: देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 09 Sep 2024 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered to see the Gods and Goddesses
मनाली (कुल्लू)। कार्तिक स्वामी मंदिर सिमसा में एक साथ सात देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे हैं। देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर मेंं देव आदेश पर महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सात दिन तक चलने वाले महायज्ञ की 12 सितंबर को पूर्णाहुति होगी। इस दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सिमसा गांव में इन दिनों वैदिक मंत्रों की गूंज है। घाटी में सुख, समृद्धि और विश्व शांति के लिए देवता सेनापति कार्तिक स्वामी के मंदिर में महामृत्युंजय महायज्ञ चल रहा है। देवता कार्तिक स्वामी सिमसा, वीरनाथ पारशा, शांडिल ऋषि शलीन, विष्णु भगवान सजला, सियाली महादेव सियाल, वशिष्ठ ऋषि वशिष्ठ, नीलकंठ महादेव बरान शामिल हुए हैं। माता हिडिंबा, शंख नारायण आदि देवी-देवताओं के चिह्न भी यहां विराजमान है। देवता के कारदार युवराज ने बताया कि देवता के आदेश पर महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed