{"_id":"62fd16273a3e3c0aa50d681c","slug":"crop-effected-by-flood-kullu-news-sml418643677","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul: जाहलमा नाले में आई बाढ़, आलू की 80 फीसदी फसल बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul: जाहलमा नाले में आई बाढ़, आलू की 80 फीसदी फसल बही
Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM IST
सार
प्रदेश के लाहौल के जाहलमा नाले में आई बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जसरथ गांव में एक किसान की आलू की 80 फीसदी फसल बह गई।
विज्ञापन
जाहलमा नाले में बाढ़ आने से बही आलू की फसल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल के जाहलमा नाले में आई बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जसरथ गांव में एक किसान की आलू की 80 फीसदी फसल बह गई। वहीं, एक अन्य किसान का खेत बाढ़ को भेंट चढ़ गया। इसके अलावा हालिंग और जाहलमा गांव के कई बीघा जमीन भूमि कटाव होने से चंद्रभागा नदी में बह गई है। राजस्व विभाग के अनुसार जाहलमा, हालिंग, फूड़ा और जसरथ गांव में 15 किसानों की कई बीघा जमीन नाले में आई बाढ़ की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन
फूलगोभी के तीन खेत खराब हो गए हैं। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया है। वहीं, मंगलवार रात चंद्रभागा नदी का पानी जसरथ पुल के साथ लगते हालिंग गांव के दो अन्य किसान के खेत से होकर बहने लगा। अभी नदी के बहाव में कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने ऐसे हालातों के बीच नदी के तट पर रुख न करने की सलाद दी है। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने प्रशासन को जल्द नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन