{"_id":"571a56eb4f1c1bca5a8b457d","slug":"women-caught-one-person-with-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंडल ने पकड़ी 45 लीटर कच्ची शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला मंडल ने पकड़ी 45 लीटर कच्ची शराब
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-गांव जाकर थोक में कच्ची शराब बेचने वाले एक शख्स को महिला मंडल जिया ने पकड़ लिया। महिलाओं ने मौके पर शराब बेच रहे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद 30 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसकी पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने की।
मिली जानकारी अनुसार महिला मंडल जिया की प्रधान निशा और इंदू सहित अन्य महिलाओं ने एक व्यक्ति को वीरवार रात को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। महिलाओं ने पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पेक्टर प्रशांत ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया।
यह शराब महिलाओं ने व्यक्ति की वैन से बरामद की है। एएसपी ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी की पहचान भेखली के बनोगी निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद 30 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। उन्होंने बताया कि वैन में चार कैनी थी। इनमें 45 लीटर शराब थी।