{"_id":"e666a7c752b81e56e8a832b903b4c53e","slug":"suside-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी के इंजीनियर ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएचपीसी के इंजीनियर ने की आत्महत्या
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
एनएचपीसी में तैनात एक इंजीनियर ने लारजी डैम में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी पुष्टि एएसपी ने की है। पुलिस के मुताबिक एनएचपीसी में तैनात इंजीनियर की आत्महत्या की छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। उसमें इंजीनियर ने कहा कि एक शातिर शख्स ने उसका एसबीआई बैंक अकाउंट, ईमेल आइडी, लेपटाप और मोबाइल हैक कर लिया है।
आरोपी इसका नाजायज फायदा उठाकर उसे बदनाम कर सकता है। लिहाजा किसी मामले में उलझने से पहले ही वह आत्महत्या कर रहा है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस एनएचपीसी प्रबंधन के अलावा मृतक से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।