{"_id":"58ea7ad54f1c1b9d385b4e1e","slug":"sex-racket-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के गांधीनगर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्लू के गांधीनगर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय गांधीनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस रेड में मौके से मुख्य महिला आरोपी को हिरासत में लेकर तीन युवतियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय गांधीनगर स्थित एक मकान में एक महिला ने क्वार्टर ले रखा है, जहां महिला द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया हुआ था। पुलिस को महिला के क्वार्टर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पहले से थी।
विज्ञापन
ऐेसे में शनिवार रात को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थाना प्रभारी कुल्लू अशोक शर्मा की अगुवाई में कमरे में दबिश दी और एक महिला समेत तीन युवतियों को धर दबोचा। धंधा चलाने वाली महिला सीमांत लगते मंडी जिला के पनासरा की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना महिला फोन द्वारा सपंर्क कर युवतियों को ग्राहकों के सामने पेश करती थी। पुलिस ने पकड़ी गई युवतियों का मेडिकल भी करवा दिया है।
विज्ञापन
तीनों युवतियां कुल्लू के खराहल, बजौरा तथा पतलीकूहल क्षेत्र की बताई जा रही हैं। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि मुख्य आरोपी महिला को पहले भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।