{"_id":"585968234f1c1b1f64e39f68","slug":"pilgrimage-lady-died-in-road-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-टैक्सी की टक्कर में महिला सैलानी की मौत, चार घ्ाायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-टैक्सी की टक्कर में महिला सैलानी की मौत, चार घ्ाायल
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-21 पर रायसन के पास छाटनसेरी में ट्रक और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक पर्यटक महिला की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य सैलानी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया। उपचार के बाद सभी घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुल्लू-मनाली को मुंबई के पर्यटकों को लेकर एक टैक्सी जा रही थी। छाटनसेरी के पास कुल्लू की तरफ आ रहे एक ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। 47 वर्षीय महिला पर्यटक अल्का तना पत्नी पंकज तना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 49 वर्षीय पंकज तना पुत्र हीरा लाल, शुभ तना पुत्र पंकज तना, जिनल तना पुत्री पंकज तना निवासी कांदीवली वेस्ट मुंबई और अमृत पाल पुत्र अमृत सिंह निवासी गोरेगांव हादसे में घायल हुए हैं। जबकि, टैक्सी चालक रुप लाल पुत्र दौलत राम निवासी नैनादेवी बिलासपुर को हल्की चोटें आई हैं। ट्रैफिक इंचार्ज चिंत राम ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
उधर, जिला प्रशासन ने मृतक महिला और घायलों को फौरी राहत दी है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।