फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   one dead in accident

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 15 Jan 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 15 Jan 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
one dead in accident

तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा पारला भुंतर में सामने आया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भुंतर थाना में सड़क हादसे को लेकर केस दर्ज किया गया है। पारला भुंतर में शाम के समय एक स्थानीय हेमराज सड़क किनारे जा रहा था कि सामने से आ रहे तेजरफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि घायल हेमराज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्राण पखेरू उड़ गए। हैरानी की बात यह है कि राहगीर को टक्कर मार कर घायल करने के बाद ऑटो चालक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हादसे की तहकीकात के लिए पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबंद कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने साफ किया कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed