फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no control on intoxicate buisness

जिले में हो रहा नशे का कारोबार

Thu, 26 Nov 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 26 Nov 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
no control on intoxicate buisness

प्रदेश सरकार ने भले ही तंबाकू उत्पाद गुटका खैनी आदि की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद जिले की कुछ दुकानों में ये तंबाकू उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इन दुकानदारों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। हालात यह हैं कि पांच रुपये की एमआरपी वाला पैकेट बीस रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंजाब से कुछ व्यापारी कुल्लू में खैनी गुटका की खेप पहुंचा रहे हैं। इसके बाद यहां के कुछ दुकानदार चोरी छिपे खैनी गुटका बेच रहे हैं। जिला प्रशासन तथा विभाग की आंखों के सामने हो रहे इस अवैध कारोबार को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि, इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहरवासी मनोज, सुनील कुमार, मोहिंद्र सिंह, नंद लाल, सुरेंद्र शर्मा, टीडी शर्मा और बिहारी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तंबाकू उत्पाद गुटका खैनी की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार नियमों की परवाह न करते हुए खैनी और गुटका बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुटका और खैनी का सेवन करने वालों में सबसे ज्यादा युवा छात्र हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को आसानी से नशे की ये चीजेें उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने मांग की है कि खैनी और गुटका बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी ऑफिसर भविता टंडन ने कहा कि तंबाकू उत्पाद खैनी गुटका बेचने वालों की दुकानों पर छापामारी की जाएगी। इन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed