फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   illigal wood recovered

पाहनाला में देवदार के आठ नग बरामद 

Sun, 25 Dec 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू।
ब्यूरो, अमर उजाला, कुल्लू। Updated Sun, 25 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
पाहनाला बीट के फॉरेस्ट गार्ड के निलंबन के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। अवैध कटान की शिकायत मिलने के बाद अब वन परिक्षेत्र अधिकारी गश्त पर डट गए हैं। वन विभाग की एक टीम ने शनिवार रात को गश्त के दौरान जिला मुख्यालय के साथ लगते पाहनाला क्षेत्र में देवदार के आठ नग बरामद किए हैं। हालांकि रात का अंधेरा होने के कारण वन तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी भुंतर बलदेव शर्मा की अगुवाई में टीम ने पाहनाला गांव के पास नाका लगा रखा था।
विज्ञापन


करीब 11:15 बजे देवदार के आठ नग के साथ वन काटुओं को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाकर वन काटुए मौके से फरार हो गए। पकड़ी हुई लकड़ी की कीमत 35 हजार रुपये आंकी जा रही है। लकड़ी को वन विभाग के भुंतर गोदाम में जमा करवा दिया गया है। गौर रहे कि डीएफओ पार्वती ने पाहनाला बीट के फॉरेस्ट गार्ड को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी भुंतर बलदेव शर्मा ने कहा कि संवेदनशील बीट में कर्मचारियों को स्वचलित हथियार का प्रावधान जरूरी है। हर रेंज में एक वाहन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार से मांग की गई है। उधर, डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने कहा कि वन काटुओं के खिलाफ वन विभाग ने मुहिम छेड़ रखी है। वन तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed