फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime in kullu

महिला ने साथी पर लगाया 95 लाख चुराने का आरोप

Sat, 20 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, पतलीकूहल Updated Sat, 20 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
crime in kullu

विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में अमेरिकन महिला के कमरे का ताला तोड़ 95 लाख रुपये उड़ाने का मामला उलझता जा रहा है। अब महिला ने उसकी बड़ी राशि चुराने का आरोप अपने चिली निवासी साथी पर लगाया है। महिला ने बताया कि यही व्यक्ति जानता था कि उसके पास इतना पैसा है।

विज्ञापन


हैरत की बात है कि महिला जिस शख्स पर चोरी का आरोप लगा रही है, वह पिछले डेढ़ माह से वीजा पासपोर्ट न होने के चलते कुल्लू जेल में बंद है। महिला का कहना है कि आरोपी ने जेल में रहते हुए ही साजिश रच कर उसके कमरे से पैसे को चुराया है। पुलिस इस मसले की जांच के लिए चिली निवासी आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू जेल से मनाली ले आई है। यहां हवालात में उससे चोरी के सिलसिले में कड़ी पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन


उधर, मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस महिला की शिकायत पर आरोपी को मनाली लाकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने माना कि यह केस काफी पेचीदा है। जिस अमेरिकन महिला के 95 लाख उड़ाए गए हैं, वह स्वयं भी मिशन अस्पताल में उपचाराधीन है। उससे ज्यादा सवाल-जवाब संभव नहीं है। दावा किया कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed