{"_id":"78cbab6904733b9d491b3d94f2b86de4","slug":"crime-in-kullu-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया में कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिया में कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब दस किलोमीटर दूर भुंतर कस्बे के साथ लगते जिया में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि हादसा देर शाम को हुआ।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाला कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। जबकि घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान खराहल के सेउगी निवासी रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर फरार कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन