{"_id":"ef272f4af03f142e45bcf2267770058f","slug":"crime-in-kullu-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवरी बस अड्डे पर धक्का देकर मोबाइल चुराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरवरी बस अड्डे पर धक्का देकर मोबाइल चुराया
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 25 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के सरवरी स्थित बस स्टैंड के पास धक्का देकर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने इस घटना की पुष्टि है। पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर निवासी सागर थापा ने सदर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सरवरी बस अड्डे के पास खड़ा था।
विज्ञापन
इस बीच एक शख्स आया और उसने भीड़ वाले स्थान पर सागर को धक्का दे दिया। जिसके चलते सागर धक्के के साथ नीचे गिर गया। उसका मोबाइल दूर जा गिरा। ऐसे में वह शख्स उसका मोबाइल उठाकर भागने लगा, लेकिन सागर थापा के भाई ने उसका पीछा कर सके कब्जे से मोबाइल बरामद कर इस मामले की शिकायत पुलिस से की। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन