फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime

वार्ड पंच के बेटे का शव मिलने से सेउबाग में मातम

Wed, 18 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू Updated Wed, 18 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime
खराहल (कुल्लू)। वार्ड पंच के लापता बेटे का शव मिलने से सेउबाग में मातम छा गया है। वह तीन नवंबर को लापता हो गया था। उसका शव ब्यास नदी के किनारे छरूडू नामक स्थान पर मंगलवार को मिला।
विज्ञापन


 शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बुधवार को पोस्टर्माटम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि तीन नवंबर को गाहर पंचायत के पंच सुरेश कुमार का 17 साल का बेटा अश्वनी कमरे से लापता हो गया था। गांववासियों तथा परिजनों ने उसे कई जगहों पर तलाश किया, लेकिन अश्वनी का कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार को सेउबाग में ब्यास नदी के किनारे सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उसका दाह संस्कार किया गया। जिगर के टुकड़े को खो देने के गम मे जहां मां बेसुध पड़ी थी, वहीं जिंदगी के आखिरी पड़ाव में सहारे की उम्मीद छूटने से बाप कुछ बोल नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


पूर्व बीडीसी सदस्य इंद्र सिंह राणा ने कहा कि अश्वनी पढ़ाई में भी काफी होनहार था। वह जमा दो में विज्ञान संकाय में सरस्वती स्कूल बाशिंग में पढ़ाई कर रहा था। मैट्रिक में भी अश्वनी ने छात्रवृत्ति हासिल की थी। इस सदमे से पूरे गांव में मातम छा गया है। उन्हें ढांढस बंधाने वालों के भी बरबस आंसू निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed