{"_id":"20b589cccc28f80fdcb46df035b68e4b","slug":"case-on-torture-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर तंग करने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर तंग करने का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
देवभूमि कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर में फोन पर तंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर थाना में फोन पर छेड़खानी को लेकर केस दर्ज किया गया है। भुंतर में ब्यास-पार्वती नदी के संगम के समीप स्थित गुरुद्वारे के समीप रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक शख्स उसे लंबे समय से फोन कर तंग कर रहा था।
विज्ञापन
महिला ने कई बार उसे चेताया कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह मामला आगे तक ले जाएगी। लेकिन, आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। अंत में मजबूर होकर महिला को थाने में मामला दर्ज करवाना पड़ा है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसका फोन नंबर पुलिस के पास आ गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन