{"_id":"184e6dbc4a86e38f7e775a854070247c","slug":"case-on-torture-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर प्रताड़ना का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर प्रताड़ना का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 09 Jan 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में एक महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मूल रूप से हमीरपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह वर्तमान में मनाली में रह रही है। उसके पति तथा ससुराल के लोग उसे बिना वजह मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उसे गाली गलौज और धमकी भी जा रही है।
विज्ञापन
लिहाजा, अब पानी सिर से ऊपर बहने लगा तो उसे मजबूर पुलिस थाना की चौखट लांघ कर अपने लिए न्याय की गुहार लगानी पड़ी है। एएसपी ने कहा कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ससुरालियों को खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर पुलिस किसी प्रकार का अत्याचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन