{"_id":"581a1d8b4f1c1b0e57436b6c","slug":"car-accident-in-kullu-one-died-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खाई में गिरने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक खाई में गिरने से एक की मौत
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर-मणिकर्ण सड़क में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण से भुंतर की ओर आ रहा मोटरसाइकल टुकू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क की एक ओर लुढ़क कर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में बाइक में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक घायल शख्स की तबीयत में सुधार न होने पर उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त शाडाबाई निवासी अमर थापा 27 के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घायल रमेश का उपचार चल रहा है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन