{"_id":"5bc0a202bdec2269c544a74a","slug":"91539351042-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रैश बैरियर होते तो बच जाती दो जानें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रैश बैरियर होते तो बच जाती दो जानें
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के तहत वीरवार देर रात शिकारी घाट पंचायत के गांव चोगी के पास आल्टो कार गिरने से ग्राम पंचायत मोहनी के पेड़चा गांव के दो चिराग बुझ गए। मौके पर यदि सड़क किनारे क्रैश बैरियर होते तो ये जानें बच सकती थी। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद शासन व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे पाया है। हादसे के बाद पेड़चा गांव में माहौल गमगीन है।
चोगी निवासी चमन लाल ने बताया कि वीरवार रात को वह अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान देखते ही देखते कुछ ही दूरी पर आती हुई कार अचानक गहरी खाई की ओर गिर गई। इस पर उन्होंने घटना की सूचना बंजार पुलिस व ग्रामीणों को दी। कार हादसे में लापता सवार को ढूंढने के लिए चमन लाल, विजय ठाकुर, यशंवत, महेंद्र, मनी लाल, चुनी लाल, दीपू, काकू, तेजा सिंह, यादवेंद्र, खेम चौहान, लुद्र सिंह, अमन, संजय, भगत सिंह, राजकुमार, वीना भारती ने गहरी खाई में उतर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शव मिलने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर इसे सड़क तक पहुंचाए। पेड़चा के ग्रामीणों ने बंजार प्रशासन से मांग की है कि बंजार से घाट, चेथर, ग्राहों सड़क पर पैरपिट व क्रैश बैरियर लगाए जाए। कहा कि यहां पर कई बार हादसे होने पर लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में लोनिवि को प्राथमिकता के आधार पर यहां काम करना चाहिए। मृतक चमन अपने पीछे एक पत्नी, तीन बेटियां, एक बेटा व पिता को छोड़ गया है। इसके अलावा ललित अपने पीछे एक बेटा, पत्नी व माता-पिता को छोड़ गया है। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।