फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कसोल के समीप छह किलो चरस सहित दबोचा नेपाली

कसोल के समीप छह किलो चरस सहित दबोचा नेपाली

Thu, 27 Dec 2018 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
कसोल के समीप छह किलो चरस सहित दबोचा नेपाली
कसोल में छह किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने नाके के दौरान दबोचा आरोपी, मामला दर्ज
नशे की बड़ी खेप लेकर पैदल जा रहा था ठिकाने लगाने
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला पुलिस ने पार्वती घाटी के कसोल में चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने कसोल के समीप जैनाला में एक नेपाली को छह किलो चरस की खेप के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस ने कसोल के समीप जैनाला के पास नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान नेपाली मूल के व्यक्ति 34 वर्षीय विनोद कुमार जैनाला से होकर पैदल कसोल की तरफ जा रहा था। पुलिस टीम ने जब इस व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया। इससे पहले वह मौके से फरार हो जाता पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने जब विनोद कुमार के बैग की तलाशी ली तो उसमें छह किलो चरस बरामद हुई। वहीं नेेपाली से इतनी खेप पकड़ने के बाद घाटी में चर्चाओं का माहौल है। लोग जिला में पुलिस की ओर से नष्ट की गई हजारों बीघा भांग की खेती पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। भांग को खेेतों में नष्ट करने के बावजूद इतनी संख्या में चरस की खेप कहां से आ रही है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि कुल्लू पुलिस लगातार चरस तस्करों पर कार्रवाई अमल ला रही है और न्यू ईयर के जश्न के लिए तस्कर चरस की खेप बाजार में निकालते हैं। पुलिस ने जैनाला के समीप नेपाली मूल के व्यक्ति विनोद कुमार के कब्जे से छह किलो चरस बरामद की है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि चरस की खेप उसने कहां से लाई थी। इसे कहां पर बेचा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed