फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चोगी चेथर में कार गिरी, दो युवकों की मौत

चोगी चेथर में कार गिरी, दो युवकों की मौत

Sat, 13 Oct 2018 01:24 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
चोगी चेथर में कार गिरी, दो युवकों की मौत
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। बंजार पुलिस थाना के तहत चोगी चेथर के पास वीरवार देर रात एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार रात को दो युवक कार में चेथर से बंजार की ओर आ रहे थे। इस बीच चोगी चेथर के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर तरगाली, घाट व चोगी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस समेत अन्य को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर खाई से शव सड़क तक पहुंचाए। मृतकों की पहचान चमन लाल (37) पुत्र लोभू राम व ललित (28) पुत्र तेजा सिंह निवासी गांव पेड़चा, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बंजार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुटी। ग्रामीणों की मदद से मौके पर दो शवों को सड़क तक पहुंचाया। बंजार थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि हादसे में दो शव बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि कार में केवल दो युवक ही मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed