{"_id":"5ba39d2c867a557fe3048875","slug":"71537449260-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो चरस के साथ पकड़ा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो चरस के साथ पकड़ा युवक
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। लगघाटी के एक युवक को पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी की पहचान यशपाल (27) निवासी गांव थाच, डाकघर दोघरी के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम 19 सितंबर को रात करीब आठ बजे लगवैली की कालंग सड़क पर गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उससे चरस की खेप पकड़ी। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आरोपी से पूछपाछ की जा रही है। चरस की खेप वह कहां से लाया था और इसे कहां पर बेचने की तैयारी चल रही थी, इसका पता लगाया जा रहा है।