{"_id":"5cdc19c6bdec220758760bb7","slug":"61557928390-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरानाला के चेष्टा मार्ग पर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोहरानाला के चेष्टा मार्ग पर मिला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरनाला के चेष्टा मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। व्यक्ति की मौत के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव दोहरानाला के चेष्टा मार्ग पर पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान प्रेम चंद (65) पुत्र नोरबू राम निवासी गांव अंगु डोभी, डाकघर पूईद, कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने की। कहा कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में मौत के कारण का फिलहाल पता नहीं चल रहा है। मौके पर स्थानीय पंचायत के पंच, प्रधान और अन्य के बयान लिए गए। मृतक का भाई भी अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के सैंपल जांच के लिए आरएफएसएल मंडी भेजा गया है। कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।