{"_id":"5c45cac9bdec22738a473973","slug":"61548077769-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दर्जनों लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दर्जनों लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। उपमंडल बंजार के तहत थाटीबीड़ पंचायत के फागली उत्सव के दौरान एससी युवक से मारपीट करने वालों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। भीड़ के दौरान मारपीट करने वालों में कौन-कौन शामिल थे, इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने सोमवार को दर्जनों लोगों से पूछताछ की है।
पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल आरोपियों की स्थानीय लोगों से सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। फागली उत्सव में सैकड़ों लोग आए हुए थे। हालांकि युवक ने स्थानीय लोगों पर ही मारपीट के आरोप लगाए हैं। उधर, एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने कहा कि छानबीन के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है। घटना भीड़ में हुई है कि इसलिए आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ कुछ ठोस सबूत भी लगे हैं। जल्द ही इस मामले में पुलिस किसी निर्णय पर पहुंचेगी।