फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नाबालिग को अगवा कर किया दुराचार

नाबालिग को अगवा कर किया दुराचार

Wed, 22 Aug 2018 07:22 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को अगवा कर किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। बंजार क्षेत्र की नाबालिग को अगवा कर एक युवक ने मंडी में करीब सप्ताह तक दुराचार किया। कड़ी मशक्कत कर पीड़ित आरोपी के चंगुल से छूटी और घर पहुंची। मामला 11 अगस्त का है। गत मंगलवार शाम को महिला पुलिस थाना कुल्लू में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक लड़की को 11 अगस्त को मंडी जिला से संबंध रखने वाले 22 वर्षीय युवक अगवा कर ले गया। 20 अगस्त को आरोपी के चंगुल से युवती कड़ी मशक्कत कर भागने में सफल हुई। घर पहुंचने पर नाबालिग ने आपबीती सुनाई। जिस पर परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित के ही घर में बतौर चालक काम कर चुका है। हालांकि वर्तमान में वह किसी दूसरे के पास काम कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed