{"_id":"5c150947bdec22555c1901b6","slug":"41544882503-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोव फटने से झुलसी नाबालिग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोव फटने से झुलसी नाबालिग की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत गड़सा घाटी के ठेला गांव में एक नाबालिग की स्टोव फटने से झुलसने के बाद मौत हो गई है। लड़की ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गड़सा घाटी के ठेला गांव में 14 दिसंबर को हादसा पेश आया।
बताया जा रहा है कि लड़की घर में स्टोव जला रही थी। इस दौरान स्टोव ने एकाएक आग पकड़ ली, जिससे लड़की भी इसकी चपेट में आ गई। स्टोव फटने से झुलसी लड़की को गंभीर हालात में गड़सा पहुंचाया। यहां से उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने यहां से आईजीएमसी शिमला तथा यहां से भी उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां पर शनिवार को उसकी मौत हो गई है। नाबालिग की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरा गांव सदमे में है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि नाबालिग लड़की की मौत के बाद भुंतर पुलिस की एक टीम को पीजीआई चंडीगढ़ रवाना कर दिया है। यहां लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।