फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांच साल की बच्ची से दुराचार

पांच साल की बच्ची से दुराचार

Mon, 09 Jul 2018 10:11 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी के 16 मील के पास पांच साल की बच्ची के साथ एक नेपाली ने दुराचार किया है। पुलिस ने आरोपी नेपाली का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची और आरोपी का मेडिकल करवाने की तैयारी में है। मामले की जांच कर रहे पतलीकूहल चौकी के प्रभारी दया राम ने कहा कि 16 मील में कामगार नेपाली परिवार की एक बच्ची के साथ दुराचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को देर शाम को पीड़ित बच्ची अपने दो भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मिस्त्री का काम करने वाला नेपाली शराब के नशे में आया और तीन बच्चों को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने रास्ते में बच्ची के साथ दुराचार किया। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी जीवन लाल (32) के खिलाफ पोक्सोएक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे पनगां से गिरफ्तार किया गया। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed