फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नाबालिग से दुराचार के आरोप में दो गिरफ्तार

नाबालिग से दुराचार के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार के आरोप में दो गिरफ्तार
demo pic - फोटो : Demo Photo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुराचार करने के आरोप मेें पुलिस ने शनिवार शाम दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है। रविवार को वारदात के मुख्य आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अगवा की गई नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। इसका कुल्लू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जहां दुराचार की पुष्टि हुई है। मामला इसी माह के छह जनवरी का है जब एक 16 वर्षीय छात्रा अचानक गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर लड़की की तलाश की लेकिन नहीं मिली। 12 जनवरी को परिजनों ने महिला थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी ओमा ठाकुर ने कहा कि पुलिस की टीम ने तुरंत छानबीन करते हुए लड़की को पतलीकूहल के गांव शंगचर के एक दोघरे से बरामद किया। साथ में दो युवकों को भी धर दबोचा तथा दोनों युवकों को थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने पहले नाबालिग को अगवा किया और शंगचर में एक बगीचे में बने दोघरे में लड़की से साथ दुराचार किया। एएसपी कुल्लू एनएच नेगी ने कहा कि नाबालिग लड़की को मुख्य आरोपी सौरभ ने अगवा किया था। इसमें एक नाबालिग युवक ने भी सहयोग किया। रविवार को मुख्य आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह ऊना भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed