फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांव फिसलने से पर्यटक महिला डाक्टर की मौत

पांव फिसलने से पर्यटक महिला डाक्टर की मौत

Sat, 17 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
पांव फिसलने से पर्यटक महिला डाक्टर की मौत
जिभी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के गहीधार वाटर फॉल देखने के लिए गई एक पर्यटक महिला की पांव फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला पेशे से डॉक्टर थी। हादसा शनिवार सुबह करीब 12 बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंजार की तीर्थन घाटी के सैर सपाटे पर आए डॉक्टर दंपति ने शनिवार सुबह गहीधार में झरने (वाटर फॉल) देखने की इच्छा जताई। डॉ सीमा सूद अपने पति डॉ रजनीश सूद के साथ कांढ़ीधार पंचायत के तहत आने वाले गहीधार के झरने (वाटर फॉल) देखने पहुंचे। इस दौरान डॉ सीमा सूद का अचानक पैर फिसल गया और वह करीब 50 फुट गहरे नाले में जा गिरी जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पुरा मुआयना कर यहां की फोटो और वीडियोग्राफी की। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर महिला डॉक्टर के शव को नाले से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेजा गया है।
विज्ञापन

बंजार थाना के एएसआई इंद्र सिंह ने कहा कि हादसे में मृतका की पहचान 52 वर्षीय डॉ सीमा सूद निवासी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति डॉक्टर पंचकूला में क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed