फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बजौरा में 2.225 किलो समेत दो गिरफ्तार

बजौरा में 2.225 किलो समेत दो गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 07:30 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 01 Feb 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
बजौरा में 2.225 किलो समेत दो गिरफ्तार
अाराेपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर के तहत आने वाले बजौरा में पुलिस ने दो किलो 225 ग्राम चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने वॉल्वो बस में छापामारी कर नशे की खेप को जिला से बाहर ले जाने से पहले ही पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भुंतर पुलिस की टीम भुंतर-मंडी मार्ग पर बजौरा के पास नाके पर थी। इस दौरान एक वॉल्वो बस को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर ही दो युवक घबरा गए। इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे दो किलो 225 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान मेघ सिंह निवासी थलौट और तलबे राम निवासी थलौट, जिला मंडी के तौर पर हुई है। एसएचओ भुंतर मोहन रावत ने कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। रावत ने कहा कि भुंतर पुलिस का नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप उन्होंने कहां से लाई और इसे कहां पर बेचा जाना था। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भुंतर पुलिस की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम कारगर साबित हो रही है। मामला दर्जकर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed