फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बलागाड़ में बलि देने वालों छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

बलागाड़ में बलि देने वालों छह लोगों के खिलाफ एफआईआर

Thu, 28 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
बलागाड़ में बलि देने वालों छह लोगों के खिलाफ एफआईआर
बलागाड़ में बलि देने के आरोप में
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस को सौंपे गए वीडियो में मिला बलि होने का सुबूत
मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस, शिकायतकर्ता भी थाने बुलाए
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत बलागाड़ में पिछले दिनों देवता मार्कंडेय ऋषि और माता त्रिपुरा बाला सुंदरी के नाम पर बलि दिए जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं ने कुल्लू पुलिस को साक्ष्य सौंपे हैं, जिसमें एक वीडियो भी है। वीडियो में साफ तौर पर बलि होने का प्रमाण दिख रहा है। ठोस साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि मामले को लेकर वीरवार को भी पुलिस थाना बंजार में हलचल बनी रही। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को थाने बुलाया था।

दो दिन पहले ही बलागाड़ पंचायत में देवता मार्कंडेय ऋषि और माता त्रिपुरा बाला सुंदरी के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिला था। ग्रामीणों ने 1984 से बंद की हुई बलि प्रथा को कुछ लोगों की ओर से फिर से शुरू करने पर आपत्ति जताई थी। राज्यपाल ने मामले में ठोस एक्शन लेते हुए इस पर जल्द कार्रवाई का भरोसा जताया था। इतना ही नहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को भी मामले में तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। राज्यपाल के निर्देशों के बाद पुलिस के लिए भी मामला गंभीर हो गया था। बुधवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मिला था। वीरवार को बलि देने संबंधी मामले में एफआईआर दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर बलि देने वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed