फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पीछे करते हुए कार लुढ़की ; पिता की मौत, पुत्र घायल

पीछे करते हुए कार लुढ़की ; पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 04 Dec 2017 07:22 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
पीछे करते हुए कार लुढ़की ; पिता की मौत, पुत्र घायल
road accident - फोटो : amarujala
बंजार (कुल्लू)। बंजार के देयोठा पंचायत के गांव टिपूधार के समीप सोमवार सुबह पीछे करते हुए कार सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार घायल व्यक्ति ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को ले जाते हुए बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्चा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है। घायल व मृतक आपस में पिता व पुत्र बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तिलक राज उर्फ राजू 31 पुत्र लेद राम निवासी गांव धरोगी चनौन अपने नौ वर्षीय पुत्र पवन के साथ सोमवार सुबह बंजार की ओर जाने की तैयारी में था। देयोठा पंचायत के गांव टिपूधार के पास कार को बंजार के लिए मोड़ने की कोशिश की। कार को पीछे करते हुए एकाएक 50 मीटर खाई में जा लुढ़की। हादसे में कार सवार दोनों पिता व पुत्र घायल हो गए। जिन्हें बंजार अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। यहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को घायल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया, लेकिन घायल तिलक राज ने कुल्लू ले जाते हुए बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसे कुल्लू अस्पताल में मृत घोषित किया गया। जबकि घायल पवन का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में बंजार थाना प्रभारी कर्म चंद राव ने बताया कि हादसे में घायल तिलक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हादसे को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed