{"_id":"5aeddd054f1c1bc03d8b6cd5","slug":"201525538053-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानें जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानें जलकर राख
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते रामशिला के ज्वाणीरोपा में आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। हार्डवेयर और शॉल की दुकान में आग से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
शुक्रवार आधी रात को करीब दो बजे आग लगी। इससे पूर इलाके में अफरा-तफरा मच गई। जोरदार धमाके से लोग रात को घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, इससे पहले ही दोनों दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। देर रात को भड़की आग को बुझाने के लिए लोगों ने कड़ी मशक्कत की। लेकिन दुकानें आधे घंटे के भीतर स्वाह हो गईं। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा दास ने कहा कि जब तक अग्निशमन विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। करीब 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दोनों दुकानें रामशिला निवासी अजय शर्मा की हैं। उधर, हादसे के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि ज्वाणी रोपा में दुकानों में आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित को नियमानुसार मदद दी जाएगी।