फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जीप की चपेट में आने से दुकानदार घायल

जीप की चपेट में आने से दुकानदार घायल

Sat, 15 Dec 2018 07:31 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 15 Dec 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
जीप की चपेट में आने से दुकानदार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। अस्पताल बंजार का दुकानदार जीप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे कुल्लू रेफर किया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे बंजार में एक व्यक्ति अपनी जीप को पीछे कर रहा था। इस दौरान सड़क किनारे पानी भरने के लिए खड़ा बुजुर्ग दुकानदार जीप की चपेट में आ गया और उसकी एक टांग में गहरी चोट आ गई। हादसे को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने घायल व्यक्ति को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बाले राम (64) निवासी बंजार के रूप में हुई है। वह बंजार में ही पंजाब नेशनल बैंक के पास सब्जी की दुकान करता है। उधर, बंजार पुलिस थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 तथा 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed