{"_id":"5b3267504f1c1bf46e8b9b33","slug":"181530029904-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतलीकूहल में मिले दो शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतलीकूहल में मिले दो शव मिलने से सनसनी
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल में दो शव मिलने से सनसनी
मनाली/पतलीकूहल। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल में मंगलवार को दो शव मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय गलछेत निवासी 35 वर्षीय देवी राम पुत्र खीमदास किसी कार्य के सिलसिले में पिछले कल खोटल गांव गया था लेकिन वह शाम को घर लौट गया। शाम को किसी से बात किए बगैर वह सो गया। सुबह वह अपने कमरे में मृत पाया गया। घरवालों ने उसकी मौत को संदिग्ध बता कर पोस्टमार्टम केे बाद कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही। इसके बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
वहीं पतलीकूहल में नीमा नामक एक शख्स की मौत हो गई है। वह पतलीकूहल में कबाड़ी का काम करता था। पहले वह डोभी में रिश्तेदारों के घर रहता था। लेकिन अब वह किसी कमरे में रहने के बजाए पुलों और नालियों में इधर उधर पड़ा रहता था। सुबह उसने अचानक दम तोड़ दिया। पतलीकूहल चौकी प्रभारी एसआई दयाराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की है। केस की तह तक पहुंचने के लिए गवाहों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं।