फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 06:45 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के चोज में पुलिस ने एक नेपाली को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां सेे आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नंदलाल मणिकर्ण से कसोल की तरफ गश्त पर थे। इस बीच चोज में उन्होंने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को कैरीबैग के साथ देखा। पुलिस को देखकर व्यक्ति हड़बड़ा गया। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 1.556 किलो चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नैन सिंह (65) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि चरस खेप कहां से लाई और कहां पहुंचाई जानी थी। पुलिस सभी लिंक का भी पता लगा रही है। उधर, एसआई अजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। इस माह चरस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही। हाल ही में पुलिस ने चरस के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed