{"_id":"5bd9d40fbdec226988376697","slug":"171541002255-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो गहरी खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो गहरी खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। गड़सा घाटी के भलाण गांव के पास मंगलवार देर शाम को एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों को मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन नेपाली शामिल हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी मंगलवार देर शाम को भुंतर से भलाण की ओर जा रही थी। इस बीच, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी। वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को गाड़ी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। घायलों को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान प्रीतम सिंह (38) तथा अजवीर सिंह (35) पुत्र लाल सिंह निवासी डनाला भलाण दो के रूप में हुई है। घायलों में 33 वर्षीय राम सिंह, 34 वर्षीय ध्यान सिंह तथा 23 वर्षीय चमनलाल निवासी डनाला, 20 वर्षीय संदेश कुमार, 18 वर्षीय विपिन तथा 35 वर्षीय मनरखा निवासी नेपाल जो सामान लेने के बाद डनाला जा रहे थे। जांच अधिकारी एसआई रामनाथ ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, घटना की सूचना मिलने पर विधायक सुरेंद्र शौरी कुल्लू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। जिला परिषद अध्यक्षा रोहिणी चौधरी ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।