फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बजौरा, भुंतर में सात नकलची दबोचे

बजौरा, भुंतर में सात नकलची दबोचे

Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बजौरा, भुंतर में सात नकलची दबोचे
कुल्लू।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर निरीक्षण विंग ने शिकंजा कस दिया है। निरीक्षण विंग ने मंगलवार को बजौरा और भुंतर में नकल करते सात विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। सभी विद्यार्थियों का यूएमसी केस बनाकर स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है। निरीक्षण विंग की छापेमारी को लेकर स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है।

मंगलवार को शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने सुबह 9 बजे कुल्लू साइंस स्कूल का निरीक्षण किया। यहां सब स्थिति सामान्य पाई गई। सुबह 9:20 पर निरीक्षण विंग की टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर के परीक्षा केंद्र पहुंची। यहां पर दसवीं और जमा दो कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। कुछ विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पांच विद्यार्थियों के पास जेब में नकल की सामग्री बरामद हुई। इसके बाद उक्त विद्यार्थियों का यूएमसी केस बनाया गया। 10:30 बजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में जब निरीक्षण विंग के दल ने दस्तक दी तो स्कूल में हड़कंप मच गया। परीक्षा केंद्र में जमा दो कक्षा के दो विद्यार्थियों के पास नकल की सामग्री पाई गई। इनका भी यूएमसी बनाकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजा गया। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि बजौरा और भुंतर में सात विद्यार्थियों के पास नकल की सामग्री मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed