फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बजौरा पुल पर चरस के साथ दो धरे

बजौरा पुल पर चरस के साथ दो धरे

Thu, 07 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
बजौरा पुल पर चरस के साथ दो धरे
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत आने वाले बजौरा पुल पर पुलिस ने दो युवकों को 870 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को पुलिस दल ने रूआडू चौक के नजदीक बजौरा पुल पर नाका लगा रखा था। इस दौरान गड़सा की तरफ से आ रहे एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आशीष राना (24) निवासी नेर चौक मंडी, वरुण कुमार (24) निवासी गोहर मंडी से 870 ग्राम चरस बरामद की गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों से 870 ग्राम चरम बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट ने 9 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed