{"_id":"5d2350c48ebc3e6d0f40cb09","slug":"15625954989-kullu-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बहे व्यक्ति का ब्यास नदी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाले में बहे व्यक्ति का ब्यास नदी से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के साथ मनालसू नाले में बहे व्यक्ति का शव सोमवार को कटराईं बिहाल के पास ब्यास नदी से बरामद किया है। शव को स्थानीय लोगों ने ब्यास में फंसा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस की दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उफनती ब्यास से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मनाली पहुंचाया और सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। स्थानीय निवासी 48 वर्षीय मीने राम पुत्र मान दास रविवार को मनाली गांव के साथ बहने वाले मनालसू नाले में हाथ, मुंह धोने गया था। इसके चलते उसका पांव फिसल गया और उफनते नाले में बह गया। लेकिन कुछ दूरी पर नाले के ब्यास नदी के साथ मिलने के बाद व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। ऐसे में पुलिस व मनाली गांव के लोगों के साथ परिजनों ने ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। उधर, डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।