{"_id":"5d0524c68ebc3e01e662693e","slug":"15606181706-kullu-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासकट में खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रासकट में खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासकट और कसोल में सड़क हादसे
एक की मौके पर मौत, दो लोग घायल
रासकट में खाई में लुढ़की कार, सुमा रोपा में दो वाहनों में टक्कर
दोनों जगह देर रात हुए हादसे, मंडी का रहने वाला था हादसे का शिकार हुआ चालक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी में मणिकर्ण और बरशैणी के बीच रासकट में एक टैक्सी के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। टैक्सी चालक सवारियां छोड़ने के बाद मंडी लौट रहा था। इस दौरान रासकट के समीप वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना का पता भी सुबह लगा। रात को अंधेरा होने के कारण किसी को कार के खाई में गिरने की भनक नहीं लगी। सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को टेक्सी ऑल्टो एचपी 01 के 5956 का चालक परस राम (43) पुत्र बालक राम निवासी गांव बल्ह, डाकघर पधर जिला मंडी सवारी लेकर गया। जब वह सवारी छोड़ कर लौट रहा था तो बरशैणी मणिकर्ण मार्ग पर रास्कट के समीप कार खाई में लुढ़क गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो तुरंत मणिकर्ण पुलिस को सूचित किया। इसके बाद गाड़ी में चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन तब तक चालक दम तोड़ चुका था। अगर हादसे का पता रात को ही चल जाता तो चालक की जान बचाई जा सकती थी। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
वहीं, कसोल के सुमा रोपा में शुक्रवार देर रात दो वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पीबी 10 सीबी2348 नंबर की कार और एचपी 02 के 1399 नंबर की कार आपस में टकराईं हैं । इस हादसे में रमेश सैनी 43 लुधियाना, नोक सिंह 33 जरी को दो लोगों को हल्की चोटें आई। हालांकि पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।